{"_id":"5e3dc81a8ebc3ee5f45c5ca2","slug":"robbery-jhansi-news-jhs1595183173","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से गेहूं के बोरे लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी से गेहूं के बोरे लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन
robbery
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बृहस्पतिवार की रात दतिया व डबरा सेक्शनके बीच स्थित कोटरा स्टेशन पर बदमाशों ने मालगाड़ी से गेहूं के बोरों को लूट लिया। बदमाश अस्सी बोरे गेहूं मौके पर ही छोड़कर भाग गए। बाकी ले जाने में सफल हो गए। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह होने पर आरपीएफ ने मौके से बोरे बरामद किए। आरपीएफ बदमाशों और जिस मालगाड़ी से गेहूं के बोरे उतारे गए थे उसका पता लगाने में जुटी हुई है।
बदमाश दतिया से ग्वालियर सेक्शन के बीच फिर सक्रिय हो गए हैं। बृहस्पतिवार की रात एक मालगाड़ी कोटरा स्टेशन की लूप लाइन में खड़ी थी, तभी बदमाशों ने एक वैगन का डाला (दरवाजा) खोला और उसमें रखे गेहूं के बोरे लूटकर भाग गए। बोरोें को गिराने के बाद बदमाशों ने डाला बंद कर दिया, ताकि आगे किसी को पता नहीं लग सके कि वैगन से लूटे गए हैं। मालगाड़ी चली गई।
शुक्रवार की सुबह घटना का पता लगने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। आरपीएफ ने मौके से अस्सी बोरे बरामद किए। बदमाश उक्त बोरे ले जाने में सफल नहीं हो सके। एक बोरा पचास किलो का है। इस मामले में आरपीएफ कमांडेंट उमाकांत तिवारी ने कहा कि घटना की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। यह टीम ग्वालियर प्रभारी निरीक्षक, सीआईबी प्रभारी व दतिया उपनिरीक्षक के नेतृत्व में काम करेगी। साथ ही, उस मालगाड़ी का पता लगाया जा रहा है, जिससे बोरे गिराए गए है।