फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   robbery in sipri bazzar jhansi

परिजन सोते रहे, चोर ले गए लाखों का माल

Sat, 11 May 2019 12:37 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sat, 11 May 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
robbery in sipri bazzar jhansi
robbery - फोटो : amarujala
झांसी। बृहस्पतिवार की रात थाना सीपरी बाजार अंतर्गत प्रेमगंज में रहने वाले हितेश जोशी के घर घुसे बदमाश लाखों का माल लेकर भाग गए। एक कमरे में पूरा परिवार सोता रहा और बदमाश बड़ी ही सफाई से घटना को अंजाम देकर निकल गए। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाश भागते समय कैद हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार के प्रेमगंज स्थित चंद्रभान का हाता निवासी हितेश जोशी अपने परिवार के साथ रहते हैं। कई दिनों से उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात हितेश के पिता, पत्नी व छोटा भाई एक कमरे में सो रहे थे। इसी बीच रात में मौका पाकर बदमाश पीछे के रास्ते बाउंड्री के सहारे मकान में प्रवेश कर कमरे में आ गए। जिस कमरे में सभी सो रहे थे, उसमें अलमारी रखी थी। बदमाशों ने बड़ी ही होशियारी से अलमारी खोलने के बाद उसमें रखे लगभग चार लाख रुपये के जेवरात और अस्सी हजार रुपये लेकर भाग निकले। सुबह हितेश जागे तो अलमारी का सामान बिखरा देखकर घबरा गए। अलमारी में रखे जेवरात व रुपये गायब थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीपरी पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, जिनमें बदमाश जाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed