{"_id":"f62a577ed66e414185ae29c00664779e","slug":"robbery-in-shirdi-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरडी एक्सप्रेस में लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिरडी एक्सप्रेस में लूटपाट
ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बदमाशों ने निजामुद्दीन व मथुरा स्टेशनों के बीच कालका साईं नगर शिरडी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सवार यात्रियों के साथ लूटपाट की। आगरा से चढ़े आरपीएफ स्क्वॉड को यात्रियों ने मामले की जानकारी दी। इस दौरान आरपीएफ स्क्वॉड से तीन यात्रियों ने एफआईआर फार्म पर शिकायत लिखकर दी है।
रविवार की रात गाड़ी संख्या 22456 अप कालका साईं नगर शिरडी एक्सप्रेस निजामुद्दीन से मथुरा की तरफ बढ़ रही थी। इसी बीच कोच नंबर एस-टू के दरवाजे पर खड़े बदमाश हरकत में आए और उन्होंने बर्थ संख्या 1,3,4,5,7 व 72 पर सवार यात्रियों के साथ लूटपाट शुरू कर दी। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। लूटपाट करने के बाद बदमाश ट्रेन के धीमे होने पर कूदकर भाग गए। बदमाश यात्रियों से नकदी, मोबाइल, पर्स समेत कीमती सामान ले गए। यात्रियों ने शोर मचाकर अन्य यात्रियों को एकत्रित किया, मगर तब तक ट्रेन गति पकड़ चुकी थी।
ट्रेन में आगरा स्टेशन से झांसी आरपीएफ स्क्वॉड के जवान सवार हुए। एस-टू कोच में स्क्वाएड जवानों के पहुंचने पर पीड़ित यात्रियों ने घटना की जानकारी दी। इस दौरान हरियाणा निवासी मीनू जैन, भोपाल निवास आस्था शास्त्री व अश्वनी ने चलित एफआईआर फार्म भरकर आरपीएफ जवानों को दिया। ट्रेन के झांसी आने पर जवानों ने फार्म जीआरपी थाने के सुपुर्द कर दिए।