{"_id":"5d473c168ebc3e6cea1774a7","slug":"robbery-accused-held-jhansi-news-jhs145161051","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर लूट का एक और आरोपी हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर लूट का एक और आरोपी हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी के घर लूट का एक और आरोपी हत्थे चढ़ा
झांसी। जुलाई में गुरसराय में व्यापारी के घर हुई लूट का एक आरोपी रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए बदमाश के पास से व्यापारी के घर से लूटे गए दो किलोग्राम चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए।
आठ जुलाई को गुरसराय में व्यापारी उदय सिंघई के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया था। बदमाशों ने बेखौफ अंदाज में लूट की घटना को अंजाम दिया था। व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना का खुलासा करते हुए 24 जुलाई को पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों समेत सात लाख रुपये नकद बरामद किए गए थे। रविवार को पुलिस ने घटना में शामिल एक और बदमाश सीपरी बाजार थाना इलाके के ग्राम बूढ़ा निवासी दीपक अहिरवार को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में गुरसराय थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय, उप निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह व सुनील कुमार सिंह समेत गुरसराय थाने के अन्य पुलिस कर्मचारी शामिल रहे।