फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   robbers did not caught after five days

पांच दिन बीते नहीं लगा लुटेरों का सुराग

Sun, 14 Jul 2019 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
robbers did not caught after five days
झांसी। थाना गुरसराय इलाके में सराफा कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट के मामले में पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी। शनिवार को व्यापारियों ने डीआईजी से मुलाकात कर जल्द खुलासे की मांग उठाई है।
विज्ञापन

गुरसराय के मुख्य बाजार के पास रहने वाले सराफ ा व्यापारी उदय सिंघई की पत्नी अंजना जैन 8 जुलाई को घर पर अकेली थीं। इसी दौरान आवाज लगवाकर दरवाजा खुलवाने के बाद बदमाश घर में प्रवेश कर गए थे। हाथ, पैर व मुंह को कपड़े से बांधकर मारपीट कर चाकू से हमला कर घर में रखे जेवरात व नकदी लूटकर भाग गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी थी। एसएसपी ने इस प्रकरण में थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया था। घटना को पांच दिन बीत जाने के बाद भी पता नहीं चल सका। शनिवार को व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने गरौठा विधायक जवाहर राजपूत व उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के नेतृत्व में डीआईजी झांसी से मुलाकात की। सभी ने जल्द खुलासे की मांग रखी, जिस पर डीआईजी ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके व्यापारियोें में देवेंद्र पालीवाल, अरुण गुप्ता, रवींद्र, अरविंद सिरोलिया, बबली पालीवाल, रवि जैन, प्रमोद जैन, लकी अग्रवाल, सनत कुमार जैन, प्रकाश सोनी, सुनील जैन, धर्मेंद्र दीक्षित, जयराम गुप्ता, गुलाब चंद्र जैन व मोहनीश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed