फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   robbed the scribe of the crusher by throwing chilli in the eyes

आंखों में मिर्ची झोंककर क्रशर के मुंशी को लूटा

Thu, 26 Aug 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
robbed the scribe of the crusher by throwing chilli in the eyes
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके के बिजौली क्षेत्र में मंगलवार की रात पत्नी के साथ जा रहे क्रशर के मुंशी को बाइक सवार बदमाशों ने आंखों में मिर्ची झोंककर लूट लिया। पीड़ित ने अगले दिन बुधवार को पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन, लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर बने हुए हैं।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के ओरछा थाना क्षेत्र के ग्राम राधापुर निवासी राजकमल पाल बिजौली में एक क्रशर पर मुंशी हैं। मंगलवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे वे अपनी पत्नी का इलाज कराकर स्कूटर से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दरम्यान बिजौली-सैंयर मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि राजकमल कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। इससे राजकमल व उसकी पत्नी घबरा गए। हालांकि, इस दरम्यान पीछे से आए एक बाइक सवार ने मामले को समझने की कोशिश की, लेकिन बदमाश ने तमंचा निकाल लिया। इस पर दहशत में आया बाइक सवार वहां से चला गया। बदमाश तमंचे के बल पर राजकमल और उसकी पत्नी से बाहर हजार रुपये नकद व दो मोबाइल फोन लूटकर ले गए। घटना के बाद पीड़ित पुलिस को सूचना दिए बगैर अपने गांव वापस लौट गया। बुधवार को उसने बिजौली चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed