फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roadways: Low salary and stress, out of 47 only 41 candidate drivers could show strength, 250 are to be recruited on contract.

रोडवेज : पगार कम और तनाव का गम, 47 में 41 अभ्यर्थी चालक ही दिखा पाए दम, संविदा पर 250 की होनी है भर्ती

Wed, 11 Dec 2024 04:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Roadways: Low salary and stress, out of 47 only 41 candidate drivers could show strength, 250 are to be recruited on contract.

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। प्रोत्साहन राशि देने के बावजूद रोडवेज में संविदा चालक की नौकरी की चाहत कम हो रही है। मंगलवार को हंसारी स्थित रोडवेज डिपो में आयोजित मंडलस्तरीय रोजगार मेले में पगार कम और तनाव ज्यादा होने के वजह से सिर्फ 47 आवेदकों ने हिस्सा लिया। इनमें से 41 का चयन किया गया।



मंडल के झांसी, ललितपुर और जालौन जिले के लिए 250 रोडवेज बस चालकों की भर्ती प्रक्रिया 11 दिसंबर को भी होगी। इसके लिए सरकार और परिवहन विभाग की ओर से जोरशोर से प्रचार-प्रसार भी किया गया था। परिवहन विभाग के अफसरों को रोजगार मेले में आवेदकों की संख्या अधिक होने की उम्मीद थी। अफसरों ने तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी थी लेकिन रोजगार मेले के पहले दिन सिर्फ 47 आवेदकों को देखकर अफसर सकते में आ गए। चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों से तीन किलोमीटर बस चलाने के साथ ही बस को रोकना, मोड़ना, धीमी गति से चलाने के साथ ही अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति देखी गई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामदास सोनकर ने बताया कि पहले दिन 47 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें से 41 का चयन किया गया है। वहीं, संविदा चालकों का कहना है कि पूरे माह कड़ी मेहनत के बाद भी महज 12 से 15 हजार रुपये की आमदनी होती है। ऐसे में परिवार चलाना मुश्किल होता है।
विज्ञापन


22 दिन नियमित बस चलाने पर मिलती है प्रोत्साहन राशि

झांसी। रोडवेज बस चालकों को 1.89 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करने के साथ ही 22 दिन नियमित बस चलाने पर तीन हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दिया जाता है। इसके अलावा, साढ़े सात लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, यात्रा पास और रात्रि भत्ता देने की घोषणा होने के बाद भी बस चालक बनने में लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed