फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roadways increased the fare of buses, increased prices on most routes of Jhansi depot

रोडवेज ने बढ़ाया बसों का किराया, झांसी डिपो के अधिकांश रूट पर बढ़ गए दाम

Wed, 06 Apr 2022 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways increased the fare of buses, increased prices on most routes of Jhansi depot
झांसी। टोल टैक्स बढ़ने के बाद रोडवेज प्रबंधन ने भी बसों का किराया बढ़ा दिया है। झांसी से कानपुर, लखनऊ जाने वाले यात्रियों को छह रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा। इससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले तकरीबन 20 हजार यात्री प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

टोल बढ़ने के बाद रोडवेज प्रबंधन झांसी ने मंगलवार से बसों का किराया बढ़ा दिया है। झांसी से कानपुर, लखनऊ जाने वाले यात्रियों को छह से 10 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा। इससे तकरीबन 20 हजार यात्री प्रभावित होंगे । डीजल की लगातार कीमत बढ़ने पर रोडवेज प्रबंधन ने अभी तक किराया नहीं बढ़ाया था। लेकिन टोल टैक्स बढ़ने के बाद रोडवेज प्रबंधन ने किराया बढ़ा दिया, क्योंकि यह अधिकार स्थानीय रोडवेज अधिकारियों को होता है। स्थानीय रोडवेज अधिकारियों ने बसों का किराया बढ़ाया है। झांसी से कानपुर जाने पर चार और लखनऊ तक जाने पर पांच टोल पड़ते हैं, जिससे इन सभी टोलों पर शुल्क बढ़ा दिया गया है। इससे झांसी रोडवेज प्रबंधन ने भी बसों का किराया बढ़ा दिया है। अभी झांसी से लखनऊ के बीच के रूट का किराया बढ़ाया गया है। जल्द ही अन्य रूटों पर भी टोल शुक्ल के बढ़ने के हिसाब से प्रति व्यक्ति दो से लेकर 10 रुपये तक किराया बढ़ाया जा रहा है। इसके लिए खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाक्स
रूट किराया पहले अब
झांसी से कालपी 197 201
झांसी से उरई 150 152
झांसी से भोगनी 209 213
झांसी से पुखराया 213 217
झांसी से माती 236 240
झांसी से कानपुर 301 307
झांसी से उन्नाव 337 343
झांसी से नवाबगंज 358 364
झांसी से लखनऊ 406 416
वर्जन
अभी झांसी से लखनऊ रूट पर चलने वाली बसों का किराया बढ़ाया गया है। जल्द ही अन्य रूटों पर भी टोल शुल्क बढ़ने के अनुसार बसों का भी किराया बढ़ाया जाएगा। इसके लिए खागा बनाया जा रहा है। - प्रियम श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed