फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roadways depot got 52 women conductors

Jhansi News: रोडवेज डिपो को मिलीं 52 महिला परिचालक

Thu, 29 May 2025 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways depot got 52 women conductors

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। महिलाएं रोडवेज बसों के संचालन की जल्द कमान संभालेंगी। इसके लिए डिपो को 52 महिला परिचालक मिली हैं। इनको प्रशिक्षण देकर तैनाती भी दे दी है।

करीब डेढ़ माह पहले परिवहन निगम की ओर से महिलाओं से संविदा पर परिचालक बनने के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसकी कमी पूरा करने के लिए 15 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय मंडल झांसी में किया गया था। इस पर जिले से करीब 319 महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें से तय मानक पर खरी उतने वाली 52 महिलाओं का चयन परिचालक पद पर हुआ है। संविदा परिचालकों को तय दो रुपये प्रति किलोमीटर की दर से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। बताया गया कि महिला परिचालकों की नियुक्ति कर प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। झांसी परिक्षेत्र में अभी कुल 14 महिला परिचालक थीं, जो बसों में टिकट बिक्री की कमान संभाले हुए थीं। इनमें उरई में 5 महिला परिचालक थीं, जिनमें 3 संविदा तो 2 स्थायी हैं। इसी प्रकार, झांसी में 9 परिचालक कार्यरत हैं। इनमें चार स्थायी तो पांच संविदा पर तैनात हैं।



बॉक्स में -



झांसी को 33 तो उरई को मिलीं 19 महिला परिचालक

नई भर्ती में आईं कुल 52 संविदा महिला परिचालकों में 33 का चयन झांसी डिपो तो 19 का चयन उरई डिपो के लिए किया गया है। हालांकि, इन्हें अभी यह मौका दिया गया है कि यदि कोई झांसी और उरई तबादला कराना चाहता है तो वह करा सकता है।
विज्ञापन




वर्जन -



- 15 अप्रैल को रोजगार मेले में संविदा पर महिला परिचालक के लिए 319 ने आवेदन किए थे। इनमें 52 महिलाओं का चयन कर लिया गया है। इन्हें नियुक्ति भी दे दी गई है। - संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed