फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roadways bus-truck collides, seven injured

Jhansi News: रोडवेज बस-ट्रक में भिड़ंत, सात घायल

Fri, 27 Dec 2024 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus-truck collides, seven injured
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बड़ागांव में झांसी-कानपुर हाइवे पर बृहस्पतिवार सुबह गलत दिशा से आ रहे ट्रक और लखनऊ से आ रही रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। हादसे में बस और ट्रक के आगे से परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही सात सवारियों को मामूली चोट लगी। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।



रोडवेज के चालक ग्यासी विश्वकर्मा ने बताया कि वह लखनऊ से सवारियों को लेकर झांसी आ रहा था। बस में करीब 18 सवारियां सवार थी और बस 50-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी।
विज्ञापन


वहीं, टक्कर होते ही सवारियों में चीखपुकार मच गई। मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल चालक ग्यासी विश्वकर्मा व यात्री सगीर, रोशन, शिव, आशीष, युसुफ, रविंद्र निवासी बड़ागांव को तत्काल मेडिकल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया बस-ट्रक की भिड़ंत में घायल सात लोगों को मामूली चोट थी। प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है।
ऐसे हुआ हादसा



सुबह करीब साढ़े पांच बजे बड़ागांव के पास गलत दिशा में दो ट्रक खड़े हुए थे। उसने बस साइड में करते हुए निकालने का प्रयास किया तभी अचानक ट्रक चालक ने तेजी से मोड़ने का प्रयास किया जिससे बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इससे बस और ट्रक के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed