फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roadways bus truck collides on Jhansi Kanpur highway seven passengers injured

Jhansi: झांसी-कानपुर हाईवे पर रोडवेज बस-ट्रक में भिड़ंत, सात घायल, दोनों वाहनों के अगले हिस्से के उड़े परखच्चे

Thu, 26 Dec 2024 08:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Dec 2024 08:44 PM IST
सार

हादसे के समय बस 55 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। टक्कर इतनी तेजी थी कि बस व ट्रक के आगे से परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
Roadways bus truck collides on Jhansi Kanpur highway seven passengers injured
रोडवेज बस हुई दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी-कानपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह लखनऊ से आ रही रोडवेज बस बड़ागांव में गलत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय बस 55 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। टक्कर इतनी तेजी थी कि बस व ट्रक के आगे से परखच्चे उड़ गए। गनीमत रही सात सवारियों को मामूली चोट लगी, जिनका मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार किया गया।

विज्ञापन


रोडवेज के चालक ग्यासी विश्वकर्मा ने बताया कि वह लखनऊ से बस संख्या यूपी 78जेसी-5328 से सवारियों को लेकर झांसी आ रहा था। बस में करीब 18 सवारियां सवार थी और बस 50-55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी। सुबह करीब साढ़े पांच बजे बड़ागांव के पास गलत दिशा में दो ट्रक खड़े हुए थे। उसने बस साइड में करते हुए निकालने का प्रयास किया तभी अचानक ट्रक संख्या यूपी 93एटी-8064 के चालक ने रफ्तार से ट्रक का मोड़ने का प्रयास किया। तमाम प्रयास करने के बावजूद बस तेजी से ट्रक से टकरा गई। जिससे बस व ट्रक के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं, टक्कर होते ही सवारियों में चीखपुकार मच गई। जब तक वह बस को रोकते तब तक सवारियां कूदकर सड़क पर भागने लगी। 
विज्ञापन


चीख-पुकार होते ही मौके पर आसपास के काफी लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक ग्यासी विश्वकर्मा, सवारी सगीर, रोशन, शिव, आशीष, युसुफ, रविंद्र निवासी बड़ागांव को तत्काल मेडिकल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। वहीं, दुर्घटना की सूचना मिलने पर रोडवेज वर्कशॉप के अधिकारी व मैकेनिक मौके पर पहुंचे और बस का निरीक्षण करके नुकसान का आंकलन किया। पूरी रिपोर्ट तैयार करने के बाद बस को मरम्मत के लिए वर्कशॉप खिंचवाया। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया बस-ट्रक की भिड़ंत में घायल सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। किसी के हाथ तो किसी के पार में मामूली चोट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed