फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   roadwas surender 55 bus

घाटे में चल रही रोडवेज ने सरेंडर कीं 55 बस

Thu, 02 Jul 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
roadwas surender 55 bus
roadwas surender 55 bus
झांसी। कोरोना काल में सवारी न मिलने से रोडवेज विभाग इस कदर घाटे में चल रहा है कि उसे आरटीओ को टैक्स जमा करने तक के लाले पड़ रहे हैं। टैक्स न अदा करना पड़े इसलिए झांसी से 55 बसों के कागजात आरटीओ ऑफिस में सरेंडर कर दिए हैं। उधर, जिला बस आपरेटर्स एसोसिएशन ने भी बसों का टैक्स माफ करने के कोई आदेश न होने के बाद 327 बसों को सरेंडर किया है।
विज्ञापन

रोडवेज ने बुधवार को 55 बसों के प्रपत्र परिवहन निगम में जमा किए। सेवा प्रबंधक तुलाराम वर्मा ने बताया कि सवारियां मिल नहीं रही हैं। ऐसे में इन्हें सरेंडर किया गया है। सरेंडर अवधि का टैक्स भी नहीं लगेगा। सामान्य स्थिति होने पर सभी बसों को वापस ले लिया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, जिला बस आपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप यादव एवं महासचिव मोहम्मद जावेद ने बताया कि जिले की 327 से अधिक बसों के प्रपत्र सरेंडर कर दिए है। उन्होंने बताया कि बस व्यवसाय शून्य हो गया है। इससे बस आपरेटर्स एवं कर्मचारी भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। उन्होंने शासन से मांग की कि कोविड 19 में खड़ी बसों का छह माह का टैक्स जल्द से जल्द माफ किया जाए। इधर, एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने कहा कि सरेंडर अवधि का टैक्स नहीं लिया जाएगा। सरेंडर किए गए वाहनों का सत्यापन होगा। वहीं, लॉकडाउन अवधि के टैक्स माफी की कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed