फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Roads vanish into potholes, and hopes are left helpless by a broken culvert.

Jhansi News: गड्ढों में रास्ते गायब और टूटी पुलिया से उम्मीदें लाचार

Thu, 03 Sep 2026 02:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 03 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Roads vanish into potholes, and hopes are left helpless by a broken culvert.
बंगरा। विकासखंड बंगरा के ग्राम रजपुरा से ग्राम गैराहा गौरैया इंटर कॉलेज जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बाधित हो चुका है, रास्ते में पड़ने वाले सड़क मार्ग की पुलिया बारिश की वजह से टूट चुकी है और सड़क उखड़ चुकी है जिसकी वजह से यहां से निकलने वाले राहगीरों से लेकर स्कूली बच्चों की भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

रजपुरा के पूर्व प्रधान भीम प्रताप समेत ग्राम प्रधान हरिहर प्रसाद, उपेंद्र पटेल, लकी महाराज, पिंटू पटेल, महेन्द्र पटेल, मानसिंह राजा, विजय पांचाल, लोकेन्द्र कुशवाहा, नीरू पटेल, विजय पांचाल, शिवचरण कुशवाहा, कल्लू मुखिया, मथुरा कुशवाहा, रवि अहिरवार, दुर्गा परिहार, रामेश्वर साहू, हरि साहू, ब्रजेन्द्र वर्मा, जितेंद्र सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि सैकड़ों वर्ष पुरानी यह पुलिया बारिश की वजह से तबाह हो चुकी है और सड़क बर्बाद हो चुकी है जिससे कई गांवों का सम्पर्क मार्ग और आवागमन सब बाधित हो गया है साथ ही गौरैया इंटर कॉलेज जाने वाले सैकड़ों बच्चों को प्रतिदिन बहुत समस्या का सामना कई दिनों से करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम रजपुरा से गौरैया इंटर कॉलेज गैराहा तक का यह मार्ग है इसी बीच में यह अंग्रेजों के जमाने की कई दशकों वर्ष पुरानी पुलिया है जो कई बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है, शासन को कई बार बताया गया परंतु अब तक कोई देखने तक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है---
- पूर्व प्रधान भीम प्रताप सिंह ने बताया कि अंग्रेजों के जमाने की पुलिया और सड़क दोनों अति वर्षा की वजह से टूट चुकी है, शासन से सड़क और पुलिया का नया निर्माण कराने की मांग की गई है।
-कुलदीप सेन ने बताया विद्यालय जाने के लिए प्रतिदिन बच्चों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूटी सड़क को देखने अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया, लोग बहुत परेशान हो रहे हैं।
- लकी नायक ने कहा कि यह एकल और प्रमुख रास्ता है जोकि कई गांवों को जोड़ता है लेकिन यह रास्ता अवरुद्ध होने से और पुलिया टूटने से दुकानदार, किसान और नौकरी पेशा लोगों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, उच्च अधिकारी इस ओर तुरंत ध्यान दें।

-समाजसेवी मान सिंह राजा ने बताया कि इस मार्ग से आवागमन बाधित होने से इलाज के लिए लोगों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी हो रही है साथ ही अगर जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो बारिश होने से आगामी दिनों में और भी खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed