{"_id":"6a3c41641413cf802207d4ac","slug":"roads-in-gonti-village-left-in-poor-condition-after-pipeline-installation-jhansi-news-c-420-1-eri1001-8691-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पाइपलाइन डालकर खराब हाल में छोड़ दीं गोंती गांव की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पाइपलाइन डालकर खराब हाल में छोड़ दीं गोंती गांव की सड़कें
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। हर घर नल से जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए सड़क खोद कर डाली गई पाइप लाइन के बाद अभी तक सड़क की मरम्मत न कराने से सड़क पर जलभराव की समस्या है। लोगों ने विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
ब्लॉक बामौर के ग्राम पंचायत गोंती में एक साल पहले जल निगम द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइपलाइन डालने के लिए लाइन बिछाई गई थी, लेकिन इसके बाद एक साल बीतने के बाद भी खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों ने कहा कि हालत यह है कि सड़कों पर गहरी खाई होने से जलभराव की समस्या के साथ कीचड़ व गंदगी के बीच ग्रामीण निकलने के लिए दूभर है। ग्रामीण अर्जुन सिंह पूर्व प्रधान, हरीराम प्रजापति,गोविंद सिंह ने बताया जी इस संबंध में विभाग के आला अधिकारियों को कई बार अवगत कराया, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने बताया कि मुख्य सड़क के अलावा गांव की अधिकांश सड़कें जलभराव व गंदगी से पटी हुई हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फाेटो- 24JD1_M_15_24062026_ अर्जुन
जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई, लेकिन एक साल बाद भी उनकी मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है जल्द मरम्मत कराई जाए। - अर्जुन सिंह यादव पूर्व प्रधान गोंती
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
24JD1_M_16_24062026_- फोटो- गोविंद
बदहाल सड़कों से निकलने के दौरान ग्रामीण आए दिन चोटिल हो रहे हैं। सड़कों पर बने जलभराव गंदगी से संक्रामक बीमारी का भी खतरा बना है। विभाग द्वारा जल्द सड़कों की मरम्मत कराई जाए। - गोविंद सिंह यादव, गोंती
-वर्जन-
ग्राम पंचायत गोंती में योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन के बाद सड़क की मरम्मत न कराने की जांच कराकर जल्द सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। एमके सिंह अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण झाँसी