फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   road work late due to labour crisis

मजदूर न मिलने से एक महीने से लटका सड़क निर्माण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
road work late due to labour crisis
महानगर की सीपरी बाजार-नंदनपुरा सड़क का निर्माण कार्य एक महीने से लटका हुआ है। विधायक और महापौर द्वारा सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कराने के बाद जिम्मेदार सड़क बनवाना भूल गए। जबकि सड़क का निर्माण एक महीने में पूरा होना था, लेकिन काम शुरू ही नहीं हो सका। नगर निगम ने 107.73 लाख रुपये की लागत से सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ बीती 15 जून को कराया था। इस दौरान विधायक रवि शर्मा और महापौर रामतीर्थ सिंघल ने फावड़ा चलाकर निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की थी। सड़क का निर्माण कार्य एक महीने में पूरा किया जाना था। लेकिन एक महीने में निर्माण कार्य पूरा होना तो दूर शुरू नहीं हो सका। बताया जाता है कि कोविड के चलते मजदूर न मिलने से काम शुरू नहीं किया जा सका। जिम्मेदारों ने भी निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए कोई पहल नहीं की। उधर, निर्माण कार्य शुभारंभ के दौरान लोगों को उम्मीद थी कि एक महीने में उनको जर्जर सड़क से मुक्ति मिल जाएगी, लेकिन लोगों की दिक्कत बढ़ती रही। मामले में चीफ इंजीनियर एलएन सिंह का कहना है कि कोरोना के चलते मजदूर नहीं मिलने से काम शुरू नहीं हो सका था। लेवलिंग का काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed