{"_id":"67be10966b2dbaffbb0688e7","slug":"road-will-be-built-from-sadar-kanta-to-govindsagar-dam-tirahe-jhansi-news-c-131-1-ltp1004-130348-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सदर कांटा से गोविंदसागर बांध तिराहे तक बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सदर कांटा से गोविंदसागर बांध तिराहे तक बनेगी सड़क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आखिरकार दशकभर का इंतजार पूरा हुआ। शहर के सदर कांटा तिराहे से गोविंदसागर बांध तिराहे तक 3.5 किमी की 10 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10.54 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। यही नहीं 2.10 करोड़ की प्रथम किस्त जारी भी कर दी गई। सड़क की खस्ताहालत पर ‘अमर उजाला’ ने लगातार खबरें प्रकाशित कीं। वहीं, इस मुद्दे को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने विधानसभा में भी उठाया।
नगर की मुख्य सड़क सदर कांटा से सावरकर चौराहा होते हुए गोविंद सागर बांध तिराहा तक है। इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। वहीं, जिम्मेदार हर साल पैचवर्क कर जिम्मेदारी निभाते हैं। वर्तमान में इस मार्ग की चौड़ाई 7.5 मीटर है। अब इसकी चौड़ाई 10 मीटर की जाएगी। वहीं, सीसी रोड, नाली और फुटपाथ का निर्माण भी किया जाएगा।
-- -
इस सड़क से रोजाना गुजरते हैं...
दो पहिया वाहन - 32 हजार
चार पहिया वाहन - करीब 12 हजार
ट्रैक्टर-ट्रॉली- 250
भारी वाहन- 100 (रात में निकलते हैं)
-- -- -- -- --
मैंने मुख्य मार्ग का मुद्दा विधानसभा में उठाया था। मुख्यमंत्री से भी कई बार वार्ता की। अब धन निर्गत हो गया है। जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
- रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक