फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   road damaged

ऐ भाई जरा देखके चलो, जगह-जगह गड्ढे्

Sun, 01 Dec 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
road damaged
झांसी। शहर के अलग-अलग इलाकों में रास्ते के जानलेवा गड्ढे मौत को दावत दे रहे हैं। इन गड्ढों में गिरकर लोग दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। समस्या का निस्तारण कराने के लिए नगर निगम और जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत की भी जा चुकी है लेकिन स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

शहर के पंचकुइयां मंदिर से नई बस्ती जाने वाले मार्ग पर गोशाला के पास महीनों से पुलिया टूटी पड़ी है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि यहां तीन फुट गहरा गड्डा हो जाने की वजह से तेज वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। इससे कई लोगों के पैर में फ्रैक्चर भी हो चुका है। कई बार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, शहर के खत्रयाना खोआ मंडी तिराहा पर नाली का जाल टूटा पड़ा है। बाजार होने की वजह से दिन भर यहां पर लोगों की खासी भीड़ रहती है। कई बार वाहन नाली में घुस जाते हैं। रात के अंधेरे में यह गड्ढा दिखाई ही नहीं देता है। इससे कई वाहन चालक चुटहिल हो चुके हैं। इसके अलावा आशिक चौराहा से नई बस्ती, इलाइट से गोविंद चौराहा और खंडेराव गेट से तहसील जाने वाले मार्ग पर पाइप लाइन टूटने से बड़ा गड्ढा हो गया है। हर समय कोई बड़ा हादसा होने की आशंका है।
विज्ञापन

सभी वार्डों में पांच लाख रुपये तक कामों के टेंडर कराए हैं। जहां टेंडर आ गए वहां काम शुरू करा दिए गए हैं। फिर भी जहां सड़क, नाली की समस्या है, वहां निस्तारण कराया जाएगा। क्षेत्र के लोग भी सीधे आकर उनसे समस्या बताएं। प्राथमिकता से उन्हें दूर कराया जाएगा। - रामतीर्थ सिंघल, महापौर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां भी पाइप लाइन लीकेज की सूचनाएं मिलती हैं, उन्हें प्राथमिकता पर ठीक कराया जाता है। इन इलाकों में लीकेज की जानकारी नहीं है। मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि यहां लीकेज मिलता है तो उसे कराया जाएगा। गड्ढा भरने के लिए नगर निगम को पत्र लिखा जाएगा। - कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed