फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Road damage, smart city clapping

उखड़ी सड़क टूटी नालियां, स्मार्ट सिटी के नाम पर बजा रहे सिर्फ तालियां

Tue, 25 Aug 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Road damage, smart city clapping
झांसी। सरकारें झांसी को स्मार्ट सिटी बनाने का ख्वाब दिखा रही हैं, लेकिन कई इलाकों में सड़क और नालियां तक नहीं बनी हैं। महानगर के केकेपुरी क्षेत्र में सरस्वती ज्ञान मंदिर वाली गली में सड़क उखड़ी पड़ी है। साथ ही नालियों का निर्माण न होने से जलभराव होता है। लोग कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई करने वाला नहीं है।
विज्ञापन

महानगर के केकेपुरी क्षेत्र स्थित गली में करीब चार फीट का नाला बना हुआ था, लेकिन कब्जा होने के चलते नाला सिमट गया। अब बरसात में जलभराव के हालात रहते हैं। इसके साथ ही सड़क का निर्माण न होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सड़क पर मिट्टी होने से बारिश में कीचड़ और फिसलन के हालात बन जाते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

लोग कहते हैं
सड़क का निर्माण हो जाए तो काफी राहत मिलेगी। कई बार हादसे हो चुके हैं।- रामसेवक यादव
नालियां ठीक से बनी नहीं हैं। बारिश में जलभराव हो जाता है। दिक्कत बढ़ जाती है।- माधुरी परमार
नालियां न बनने से पानी सड़क पर भर जाता है। कीचड़ और फिसलन हो जाती है।- रुकमणि मेहरा
सड़क का निर्माण कराने के लिए कई बार नगर निगम में ज्ञापन दिया, लेकिन कुछ हुआ नहीं।- ममता रायकवार
गली के आगे नाले पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। नाला संकरा होने से पानी की निकासी नहीं होती।- भगवती नारायण
स्कूल आने वाले बच्चों को बहुत दिक्कत होती है। नगर निगम कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।- मनोज चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed