{"_id":"5d1d13208ebc3e3c96284467","slug":"road-construction-will-speed-up-devlopment-jhansi-news-jhs14277901","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर के दोनों ओर बनेगी सड़क, शहर का होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर के दोनों ओर बनेगी सड़क, शहर का होगा विस्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर के दोनों ओर बनेगी सड़क, शहर का होगा विस्तार
झांसी। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) शहर में एक नई सड़क बनाने जा रहा है। ये सड़क राजघाट नहर से निकलने वाली गढ़मऊ माइनर के दोनों ओर बनाई जाएगी। फिलहाल इसका सबसे बड़ा फायदा प्रेमनगर, गढ़ियागांव क्षेत्र की आबादी को मिलेगा। उनका आवागमन सुगम होगा। जबकि, आने वाले दिनों में इस सड़क से नये इलाकों में आबादी के विस्तार की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
किसी जमाने में आबादी नदियों के किनारे बसा करती थी, लेकिन अब सड़कों के किनारे बस्तियां बसती हैं। लेकिन, महानगर में पुरानी सड़कों को तो लगातार संवारा जा रहा है, लेकिन नई सड़कों के निर्माण की गति धीमी है। यही वजह है कि पर्याप्त जगह होने के बाद भी आबादी का तेजी से विस्तार नहीं हो पा रहा है। पुराने इलाकों में ही नित नये मकान बनते जा रहे हैं, जिससे ये क्षेत्र लगातार तंग होते जा रहे हैं।
अब इस कमी को झांसी विकास प्राधिकरण पूरा करने जा रहा है। इसके तहत बल्लमपुर से होकर शिवपुरी रोड के पास से गुजरकर ग्वालियर रोड से होते हुए गढ़मऊ तक जाने वाली नहर के दोनों ओर सड़क बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके तहत नहर के दोनों ओर सात - सात मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी, जिसकी लंबाई लगभग बीस किलोमीटर होगी। सड़क के दोनों ओर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। सड़क के एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए नहर के ऊपर से तीन-चार स्थानों पर पुलिया बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
इस नई सड़क का सबसे ज्यादा फायदा गढ़ियागांव, प्रेमनगर और आसपास के इलाकों की आबादी को होगा। क्योंकि, आबादी के बढ़ते बोझ से ये क्षेत्र बुरी तरह से प्रभावित हैं। प्रेमनगर जाने का प्रमुख मार्ग गढ़िया फाटक से होकर जाता है। रास्ता संकरा होने की वजह से यहां दिन में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। लेकिन, ये नई सड़क के बन जाने से उक्त क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन बेहद सुलभ हो जाएगा। इसके अलावा नहर के उस पार आबादी का विस्तार भी तेजी से होगा।
फोरलेन होगी अयोध्यापुरी की सड़क
बालाजी रोड से सटी अयोध्या पुरी कॉलोनी की सड़क को झांसी विकास प्राधिकरण फोरलेन बनाने जा रहा है। कॉलोनी के गणेश चौराहे से लेकर ग्वालियर रोड पर स्थित अटल चौक तक की चार सौ मीटर से अधिक लंबी इस सड़क के दोनों ओर फुटपाथ बनाया जाएगा और बीच में डिवाइडर होगा। फुटपाथ पर बैंच लगाई जाएंगी। साथ ही फैंसी लाइट होंगी। इसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है। जल्द ही योजना को अमली जामा पहनाने की तैयारी है।
उक्त सड़क की डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके लिए शासन से धनराशि मांगी जाएगी। लेकिन, शिवपुरी रोड से गढ़ियागांव तक की सड़क जेडीए अपने बजट से भी बना सकता है। बोर्ड की अगली बैठक में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। इस सड़क के बन जाने से शहर का तेजी से विस्तार होगा। नहर के दोनों ओर सड़क बनाने के लिए सिंचाई विभाग से भी अनापत्ति मांगी गई है। विभाग का रुख सकारात्मक है। वहीं, अयोध्यापुरी की सड़क जेडीए अपने बजट से बनाएगा।
- सर्वेश कुमार, उपाध्यक्ष - झांसी विकास प्राधिकरण