{"_id":"65d7b0e6b26d1fea61017bc4","slug":"road-construction-stuck-due-to-revenue-councils-decision-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-268038-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: राजस्व परिषद के फैसले से सड़क निर्माण में फंसा पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: राजस्व परिषद के फैसले से सड़क निर्माण में फंसा पेच
विज्ञापन
झांसी। बिजौली में एक सड़क निर्माण कार्य की तैयारी पर राजस्व परिषद के फैसले ने पेंच फंसा दिया है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि परिषद में दोबारा अपील की जाएगी।
झांसी-ललितपुर मार्ग पर बिजौली में मेन रोड पर एक जमीन को लेकर नगर निगम और एक किसान के बीच मुकदमा राजस्व परिषद में चल रहा है। निगम अफसरों ने पिछले दिनों एक नेता की मांग पर यहां सड़क निर्माण कराने के लिए कमेटी गठित की। कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में जमीन पर सड़क बनाने की संस्तुति कर दी। यहां सड़क बनाने की तैयारी हो रही थी कि इसी बीच राजस्व परिषद में चल रहा मुकदमा नगर निगम हार गया। इससे सड़क निर्माण में पेच फंस गया। मामले में अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता का कहना है कि समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सड़क बनवाई जा सकती है। मगर सड़क निर्माण नहीं हुआ है। अब राजस्व परिषद में दोबारा अपील की जाएगी। ब्यूरो