फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   road condition is responsiblity of contractor

सड़क खराब हुई तो ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर

Sun, 22 Sep 2019 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
road condition is responsiblity of contractor
विकास भवन सभागार में बैठक करते डीएम शिवसहाय अवस्थी। - फोटो : REPORTERS
फोटो...
विज्ञापन

सड़क खराब होने पर ठेकेदार के खिलाफ होगी एफआईआर
सब हेड... गड्ढायुक्त सड़कों पर डीएम ने जताई नाराजगी, अभियंताओें को फटकारा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। समय से पहले सड़कों के खराब होने की मिल रही शिकायतों से नाराज जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने दोषी ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। शहरी इलाकों में बिना इजाजत खुदाई कर रही कम्यूनिकेशन कंपनी के खिलाफ भी केस दर्ज कराने को कहा है।
विकास भवन सभागार में शनिवार को समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सड़कों की खराब गुणवत्ता के लेकर खासी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खराब सड़कों की सर्वाधिक शिकायतें मिल रहीं हैं। ऐसे ठेकेदारों को चिह्नित करते हुए उन्हें ब्लैक लिस्ट करने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश पीडब्ल्यूडी अभियंताओं को दिए। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पर दर्ज हुईं शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर भी नाराजगी जताई। खनन माफिया, ठेकेदार माफिया, भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई का ब्योरा भी डीएम ने तलब किया। उन्होंने मऊरानीपुर और झांसी में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन बनाने का कार्य जल्द शुरू कराने को कहा। बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगेंद्र शर्मा, डीएफओ वीके मिश्रा, सीएमओ डा. सुशील प्रकाश, संजीव चौबे समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
आसरा लाभार्थियों की नए सिरे से होगी लॉटरी
झांसी। आसरा योजना के तहत झांसी नगर निगम में बने 120, एरच प्रथम में 144, द्वितीय में 84, मऊरानीपुर में 336 एवं गुरसराय में बने 372 आवासों के लाभार्थियों के लिए जिलाधिकारी ने नए सिरे से लॉटरी कराने को कहा है। उन्होंने छह माह बीत जाने के बावजूद इन आवासों में बिजली के कनेक्शन न होने पर नाराजगी जताते हुए इस काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed