{"_id":"c03095cb3dba51b2faae234b08367ca7","slug":"road-campagn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में लटका सड़क चौड़ीकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर में लटका सड़क चौड़ीकरण
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Thu, 04 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। क्रिश्चियन अस्पताल से अंबेडकर पार्क तक सड़क चौड़ीकरण व डिवाइडर का निर्माण नहीं कराया गया है। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। जबकि, नगर निगम सदन व कार्यकारिणी की बैठक में उक्त मार्ग के चौड़ीकरण प्रस्ताव को दो वर्ष पहले मंजूरी मिली थी।
बावजूद, अब तक जन कार्य विभाग द्वारा स्टीमेट तैयार नहीं किया गया।
वार्ड नंबर नौ में स्थित क्रिश्चियन अस्पताल से अंबेडकर पार्क तक सड़क चौड़ीकरण व डिवाइडर का निर्माण कराने की मांग को लेकर क्षेत्रीय पार्षद सुरेश चंद गोपी व अन्य पार्षदों ने सदन व कार्यकारिणी की बैठक में उक्त मार्ग पर बड़ी संख्या में आवागमन के चलते मार्ग का कायाकल्प कराने का मुद्दा उठाया था। साथ ही सड़क चौड़ीकरण की मांग की थी। दोनों बैठकों में महापौर की अध्यक्षता में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कर दिया गया था।
बैठक के दौरान महापौर किरन राजू बुकसेलर ने जन कार्य विभाग के मुख्य अभियंता आरके वर्मा को निर्देश दिए थे कि जल्द से जल्द इस कार्य को कराने के लिए विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर स्टीमेट तैयार कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाए। बावजूद, दो वर्ष से अधिक समय गुजर गया लेकिन जन कार्य विभाग के अधिकारियों ने उक्त मार्ग का स्टीमेट तैयार करने में रुचि नहीं दिखाई। इस बीच क्षेत्रीय पार्षद ने कई बार मार्ग चौड़ीकरण करने की गुहार महापौर व मुख्य अभियंता व नगर आयुक्त से लगाई। बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
इस संबंध में मुख्य अभियंता आरके वर्मा का कहना है कि मातहतों को उक्त मार्ग का स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। दस दिन के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करा दिया जाएगा।
अतिक्रमण की जद में मार्ग
झांसी। स्थानीय दुकानदारों द्वारा सड़क की पटरी के आसपास कब्जा करने से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। संपत्ति विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बाद भी दुकानदार कब्जा नहीं हटा रहे हैं। टीम के जाते ही दोबारा कब्जा कर लिया जाता है। सड़क चौड़ीकरण व डिवाइडर का निर्माण होने के बाद स्थिति में सुधार हो सकता है। इसी के मद्देनजर इस योजना पर आम सहमती बनी थी।