फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   road and footpath senitized

सड़क और फुटपाथ किए गए सैनिटाइज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
road and footpath senitized
प्रदेश सरकार के विशेष स्वच्छता अभियान के तहत महानगर में शनिवार को सैनिटाइजेशन किया गया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ को भी सैनिटाइज किया गया। वहीं नए नगर आयुक्त ने अधिकारियों से सैनिटाइजेशन कार्य की रिपोर्ट तलब की है। कोेरोना संक्रमण के दौर में सरकार ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शासन स्तर से नोडल अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। इसे लेकर शनिवार को नगर निगम की टीमों ने महानगर के सभी वार्डों समेत सड़कों और फुटपाथ को भी सैनिटाइज किया। नगर निगम की टीमों ने इलाइट चौराहा, जीवनशाह, बीकेडी, झलकारी बाई पार्क, मिनर्वा चौराहा, मानिक चौक, बड़ा बाजार समेत तमाम स्थानों पर सैनिटाइजेशन किया। इसके साथ ही शाम को फॉगिंग के लिए टीमें दौड़ती नजर आईं। वहीं नगर आयुक्त अवनीश राय ने अधिकारियों को सैनिटाइजेशन पर जोर देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रोज रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed