फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Kanpur Highway Accident Today: Uncontrollable Dumper Crushed Six Teenagers Doing Yoga

Jhansi News: झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, योगा कर रहे छह किशोरों को बेकाबू डंपर ने कुचला

Fri, 09 Jun 2023 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 09 Jun 2023 11:02 AM IST
सार

Jhansi Road Accident News Today: झांसी में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास सड़क किनारे बैठकर योगा कर रहे छह किशोरों को डंपर ने रौंद दिया। उनमें से दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Jhansi Kanpur Highway Accident Today: Uncontrollable Dumper Crushed Six Teenagers Doing Yoga
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-कानपुर (एनएच-27) पर थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। एक डंपर ने छह बच्चों को कुचल दिया। हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सड़क किनारे बैठकर योगा कर रहे छह किशोरों को डंपर ने रौंद दिया। उनमें से दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


मडोरा खुर्द निवासी अभि (12) पुत्र इमरत सिंह यादव, अभिषेक (11) पुत्र ओमप्रकाश यादव, अनुज (17) पुत्र भूरे यादव, सुंदरम (17) पुत्र कौशल किशोर यादव, आरव (11) पुत्र बुद्धि प्रकाश यादव और आर्यन (13) पुत्र गिरिवर यादव सुबह करीब छह बजे हाईवे की सर्विस रोड पर बैठकर योग कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय कानपुर की ओर से एक तेज रफ्तार डंपर उधर से गुजरा। सर्विस लेन पर आकर वह बेकाबू हो गया। वहां बैठे किशोरों को रौंदता हुआ आगे निकल गया। मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया लेकिन, चालक डंपर लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर पूंछ पुलिस भी पहुंच गई।

सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यहां चारों की हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि अभि पुत्र इंद्र सिंह यादव और अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed