फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Road accident in Jhansi High speed bus hit school vehicle

झांसी में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूली वाहन को मारी टक्कर, एक छात्रा की मौत

Tue, 21 Dec 2021 02:29 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 21 Dec 2021 02:29 PM IST
सार

झांसी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है। कई अन्य छात्राएं घायल हुई हैं। जिनका उपचार चल रहा है। घायल छात्राओं की हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
Road accident in Jhansi High speed bus hit school vehicle
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

झांसी के दिगारा गांव में मंगलवार सुबह स्कूली छात्राओं से भरे वाहन को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। भीषण टक्कर लगने से एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य छात्राएं घायल हो गईं। सभी घायल छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


थाना बड़ागांव दिगारा स्थित श्री कृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज की छात्राएं वाहन से स्कूल जा रही थीं। चालक ने नौवीं में पढ़ने वाली सोनम (16) पुत्री रमेश को बैठाने के लिए वाहन रोका था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बस ने वाहन को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने पर छात्राओं से भरा वाहन उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। इस हादसे में सोनम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य छात्राएं घायल हो गईं। हादसे के बाद छात्राओं के बीच चीख-पुकार मच गई। आस-पास के लोग भी जमा हो गए। सूचना मिलने पर बड़ागांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल छात्राओं को वाहन से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed