{"_id":"6224ad596428ad3f13328d55","slug":"road-accident-in-jhansi-father-going-to-take-medicine-for-daughters-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में दर्दनाक हादसा: बेटियों के लिए दवा लेने जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में दर्दनाक हादसा: बेटियों के लिए दवा लेने जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत
Sun, 06 Mar 2022 06:17 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 06 Mar 2022 06:17 PM IST
सार
रईस अहमद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता वशीर शाह बीएचईएल से सेवानिवृत्त है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी में बड़ागांव निवासी रईस अहमद (31) की दो बेटियां निसहत बानो (5) व असहद बानो (3) हैं। दोनों बेटियों की तबीयत खराब थी। रईस उनके लिए दवा लेने निकले। बड़ागांव में एटीएम से पैसे न निकलने पर वह लगभग पांच किलोमीटर दूर बाइक से पारीछा जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान पीछे से टैंकर से टकरा गए, जिससे उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक रईस के पिता वशीर शाह बीएचईएल से सेवानिवृत्त है। वशीर चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं।
विज्ञापन