फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Road accident a people dead and three injurd

सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

Fri, 19 Feb 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Road accident a people dead and three injurd
बंगरा(झांसी)। बंगरा से मऊरानीपुर जाने वाले मार्ग पर एक ढाबे के पास गुरुवार की रात को ट्रैक्टर का पहिया अचानक निकलने से उसकी चपेट में दो बाइक आ गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। वहां से गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अल्दन चौकी क्षेत्र के बंगरा के ग्राम रतौसा के नेशनल हाईवे पर गुरुवार की रात को एक ट्रैक्टर का पहिया अचानक निकल गया। इससे उसकी चपेट में दो बाइक आ गईं। हादसे में छोटू गुप्ता, शाकिर, अशोक कुशवाहा और प्रांजिल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चारों को बंगरा सीएचसी पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने मऊरानीपुर के बड़ा बाजार निवाससी छोटू गुप्ता (24) को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा तीनों घायलों को झांसी रेफर कर दिया। ट्रैक्टर बालू से भरा है। उस पर कोई नंबर नहीं लिखा है। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed