फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rivers and streams in spate due to heavy downpour.

Jhansi News: झमाझम बारिश से नदी-नालों में उफान

Wed, 26 Aug 2026 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rivers and streams in spate due to heavy downpour.
ककरबई। मंगलवार को हुई तेज बारिश से क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। लगातार बारिश के चलते अधिकांश ग्रामीण अपने घरों में ही कैद रहे। बाजार और मुख्य मार्गों पर भी आवागमन कम दिखाई दिया। बारिश की वजह से छेच नदी का जलस्तर बढ़ने से करीब एक दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क कट गया। आने-जाने के रास्ते में पानी भर जाने से परेशानी बढ़ गई। लोगों को जरूरी काम के लिए भी बाहर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तेज बारिश से कई कच्चे मकान भी भरभराकर गिर गए।क्षेत्र से बाहर आने-जाने के लिए बचे एकमात्र गरौठा मार्ग की करीब तीन किलोमीटर सड़क की हालत भी बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से बारिश के दौरान स्थिति और बिगड़ गई। दोपहिया वाहन चालकों को कीचड़ और गड्ढों के बीच से निकलने में भारी परेशानी हुई। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत व छेच नदी पर रपटे के स्थान पर पुलिया बनवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed