फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   River clean for Manarrega

मनरेगा के जरिए कराई जाएगी नहरों की सफाई

Sun, 18 Oct 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
River clean for Manarrega
झांसी। नहर सिल्ट सफाई का काम मनरेगा के जरिए भी कराया जाएगा। सिंचाई विभाग की पंचम शाखा ने सीपरी राजवाहा के लिए सिल्ट सफाई का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके जरिए श्रमिकों को आठ हजार मानव दिवस का रोजगार हासिल हो सकेगा। इस काम में कुल सोलह लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने टेल तक पानी पहुंचाने के लिए पंद्रह अक्तूबर से नहर सफाई का महाभियान शुरू किया है। अक्सर सिल्ट सफाई के काम में गड़बड़ियां पकड़ में आती रहती हैं। इसको देखते हुए पंचम शाखा ने इस बार यह काम मनरेगा से कराने की तैयारी की है। पंचम शाखा के जिम्मे 75 किमी लंबी सीपरी रजवाहा नहर है। मप्र के दतिया कैनाल से निकलने वाली यह नहर सीपरी-अंबावाय से होकर गुजरती है। रबी के सीजन मेें सैकड़ों एकड़ में इससे सिंचाई भी होती है। उसके पहले इसकी सफाई कराई जानी है। अभियंताओं के मुताबिक मनरेगा के जरिए कार्य कराने से प्रवासी मजदूरों को भी रोजगार हासिल होगा। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मनरेगा में अंतर्गत जिनके जॉब कार्ड बनाए गए हैं वह श्रमिक सिल्ट सफाई का काम करेंगे। एक्सईएन सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed