फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: आवारा कुत्तों का बढ़ रहा आतंक, रोज 70 नए लोग बन रहे शिकार

Jhansi: आवारा कुत्तों का आतंक, छह साल की मासूम पर किया जानलेवा अटैक, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Sat, 28 Mar 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 02:25 AM IST
सार

नगर निगम और नगर पालिकाएं समय-समय पर कुत्तों के बधियाकरण और नियंत्रण के अभियान चलाने का दावा करती हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन
Jhansi: आवारा कुत्तों का बढ़ रहा आतंक, रोज 70 नए लोग बन रहे शिकार
बच्ची पर हमला करता अवारा कुत्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

शहर से लेकर देहात तक आवारा कुत्तों का आतंक फिर बढ़ गया है। हालात यह हैं कि रोजाना करीब 70 नए लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं और जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में मासूम बच्चों पर हमले से दहशत और बढ़ गई।
विज्ञापन


समथर क्षेत्र की नई बस्ती निवासी हरवंश की छह वर्षीय बेटी शिवांगी नवरात्र के दौरान कन्या पूजन के लिए जा रही थी। इसी दौरान आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोग जब तक बचाने पहुंचे, तब तक कुत्ते उसके चेहरे और पैर को बुरी तरह जख्मी कर चुके थे। गंभीर हालत में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन


वहीं, गांधी नगर में पैरामेडिकल कॉलेज के पास चार वर्षीय मोक्ष घर के बाहर खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर पैर में काट लिया। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। जिला अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार रोजाना 100 से अधिक एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं, जिनमें करीब 70 नए मरीज शामिल होते हैं। एसआईसी डॉ. प्रमोद कटियार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम और नगर पालिकाएं समय-समय पर कुत्तों के बधियाकरण और नियंत्रण के अभियान चलाने का दावा करती हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके सिंह के अनुसार गर्मी के मौसम में कुत्ते अधिक आक्रामक (कटहा) हो जाते हैं, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।


मासूम पर कुत्ते के हमले के दौरान का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed