फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ring ramdhenu in temple in 5 august

पांच अगस्त को मंदिरों में बजेगी रामधुन, बंटेगा प्रसाद

Sat, 01 Aug 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Ring ramdhenu in temple in 5 august
Ring ramdhenu in temple in 5 august
झांसी। अयोध्या में पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर के शिलान्यास को लेकर सभी में उत्साह और खुशी है। शुक्रवार को हिंदूवादी संगठनों ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि तीन अगस्त को सभी हिंदू संगठन मिलकर सिद्धेश्वर मंदिर पर दोपहर एक बजे एकत्र होकर ओरछा व आसपास की धर्म नगरी के जल, माटी से पूजापाठ करेंगे। फिर उसे अयोध्या भेजेंगे। पांच अगस्त को राम मंदिर के शिलान्यास के समय झांसी के विभिन्न मंदिरों में दो घंटे की रामधुन व प्रसाद वितरण होगा।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में हिंदू जागरण मंच के विभाग महामंत्री विनोद अवस्थी ने कहा कि कार सेवा में बलिदान हुए कोठारी बंधु व अन्य हजारों कार सेवक व गोधरा कांड में मारे गए रामभक्तों को पांच अगस्त को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी। इस दिन अयोध्या में होने वाले राम मंदिर के शिलान्यास से भारतवर्ष क्या पूरे विश्व में रहने वाले हिंदुस्तानियों को उपहार मिलेगा। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त भारत के लिए ऐतिहासिक तिथि के रूप में इन देश में जाना जाएगा। इसी दिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 व आर्टिकल-35ए को हटाकर देश को सौगात दी थी। हिंदू जागरण मंच के विभागाध्यक्ष योगऋषि अविनाश, विहिप के विभाग मंत्री पंकज गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रभाकर अवस्थी, जिला महामंत्री बिजेंदू तिवारी व दुर्गा उत्सव समिति के समाजसेवी पीयूष रावत, बलबीर सिंह आदि सभी ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जय-जय श्रीराम के नारे लगे। इस दौरान बजरंग दल के गिरीश प्रजापति, हरीश प्रजापति, युवा वाहिनी के विकास अवस्थी, गोलू गुप्ता, अर्जुन, सनी वर्मा, मोहित राजपूत, नरेश कश्यप, अतुल मिश्रा, दिलीप जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed