फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Right direction will be found only through moral education and spirituality: BK Bhagwan Bhai

नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिकता से ही मिलेगी सही दिशा : बीके भगवान भाई

Sun, 01 Dec 2024 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Right direction will be found only through moral education and spirituality: BK Bhagwan Bhai

विज्ञापन
बरुआसागर। ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित इंटर कॉलेज में नैतिक शिक्षा पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर माउंट आबू से आए बीके भगवान भाई ने कहा कि वर्तमान में देश और विश्व की स्थिति को हम देख रहे है कि भौतिक विकास तेजी से हो रहा है, लेकिन समाज विकसित नहीं हो रहा है। भौतिक विकास से समाज विकसित नहीं होता बल्कि नैतिक शिक्षा से मानसिक, बौद्धिक, शारीरिक विकास होगा। कहा कि अपराध मुक्त समाज के लिए नैतिक शिक्षा आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नैतिक शिक्षा और आध्यात्मिकता से ही युवा पीढ़ी को सही दिशा मिल सकती है। इस दौरान बीके चित्रा, विद्यालय प्रधानाचार्य पंकज वर्मा, अधिशाषी अधिकारी रामजी, बीके उमा, बीके रचना, संगीता अग्रवाल, महेशचंद्र सराफ, बीके दीक्षा, बीके कल्याणी, बीके आरती बहन भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में बीके भगवान भाई जी ने मन को एकाग्र करने के लिए राजयोग मेडिटेशन भी कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed