{"_id":"680160d815444a3a0f082123","slug":"ri-became-mvi-now-they-will-check-vehicles-on-the-road-jhansi-news-c-11-jhs1004-535907-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: आरआई बने एमवीआई, अब सड़क पर करेंगे वाहनों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: आरआई बने एमवीआई, अब सड़क पर करेंगे वाहनों की जांच
विज्ञापन
- परिवहन विभाग ने पद की व्यवस्था में किया परिवर्तन, बढ़ाए अधिकार
- सड़कों पर बढ़ते हादसों पर नियंत्रण के लिए लागू की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सड़क हादसों को रोकने के लिए संभागीय निरीक्षकों को मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर बनाया गया है। झांसी जिले में भी दो आरआई को भी एमवीआई के नाम से जाना जाएगा। यह अब कार्यालय के साथ सड़कों पर भी वाहनों की जांच करेंगे।
आरआई द्वारा अभी तक कार्यालय में आने वाले वाहनों की फिटनेस व अन्य कामकाज को संभाला जाता था, लेकिन अब इन्हें शासन स्तर से एमवीआई बनाया गया है। अब आरआई के द्वारा परिवहन कार्यालय के साथ ऑन रोड वाहनों की फिटनेस की जांच, पंजीकरण, प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, शराब पीकर वाहन चलाने आदि की जांच की जाएगी। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि शासन के आदेश पर आरआई को अब एमवीआई बनाया गया है।