फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Revealing and numbers served

खुलासा करो और नंबर पाओ

Sat, 23 Jan 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Revealing and numbers served
झांसी। थानेदारों की कार्यशैली का आकलन अब मुकदमों की संख्या से नहीं बल्कि खुलासों और फरियादियों की संख्या से होगा। पीड़ित यदि अधिकारियों के पास गुहार लगाते हैं तो माना जाएगा कि थानेदार सुनवाई नहीं कर रहे हैं जिसके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। यह आदेश शुक्रवार को एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने जारी किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देखने में आ रहा है कि पंजीकृत अपराधों को कम से कम दर्शाने के लिए थानों पर पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ितों को टरकाया जा रहा है अथवा समस्याओं का फौरी समाधान किया जा रहा है, जिसकी वजह से अधिकारियों के पास फरियादियों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इन हालातों के चलते फैसला लिया गया है कि थानेदारों की कार्यशैली का आकलन अब उसके काम के आधार पर होगा।
विज्ञापन


किसी थाने पर मुकदमों की संख्या ज्यादा होने का मतलब यह नहीं कि वहां अपराध बेकाबू है। मुकदमे दर्ज होने चाहिए मगर उनका खुलासा व निस्तारण भी होना चाहिए। थानों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने की वजह से पीड़ित लोग अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं, जिनकी संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। ऐसे में प्रत्येक अधिकारी के कार्यालय में रजिस्टर रखा जाएगा, जिसमें फरियादी का ब्यौरा अंकित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी दर्ज किया जाएगा कि उसने थाने पर शिकायत की थी अथवा नहीं। एसएसपी ने बताया कि जिस थाना क्षेत्र से फरियादी ज्यादा आएंगे तो पहले थानेदार को चेतावनी दी जाएगी, दूसरी बार में प्रतिकूल प्रविष्टि और तीसरी बार में निलंबित करके थाने से हटा दिया जाएगा।


गणतंत्र दिवस को लेकर दिए दिशा-निर्देश
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधीनस्थों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने खुफिया विभाग को सतर्क करते हुए पुलिस कर्मियों को संवेदनशील व अति संवेदनशील इलाकों में तैनात करने के आदेश दिए हैं। थानों की पुलिस को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल, शोरूम, होटल, रेस्टोरेंट आदि की सघन तलाशी लेने के भी आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed