फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Retired teacher return from gwaliour corona positive

ग्वालियर से लौटे सेवानिवृत्त शिक्षक पॉजिटिव

Wed, 03 Jun 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher return from gwaliour corona positive
झांसी। शहर की तंग गलियों और ग्रामीण इलाकों से निकलते हुए कोरोना वायरस अब पॉश कॉलोनी तक पहुंच गया है। मंगलवार को मंडी मार्ग स्थित कैलाश रेजिडेंसी निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वह कुछ दिन पहले ग्वालियर में रहने वाले अपने भाई के घर गए हुए थे। वहीं, उनकी तबीयत खराब हुई तो कोरोना वायरस की जांच कराई गई। इसके बाद वह झांसी लौट आए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

बताया गया कि सेवानिवृत्त शिक्षक की पत्नी की भी नौ-दस दिन पहले मौत हो चुकी है। वह लंबे समय से किडनी की समस्या से ग्रसित थीं। वह कुछ दिन पहले ग्वालियर में रहने वाले अपने भाई के घर चले गए। यहां उन्हें खांसी, बुखार हुआ तो ग्वालियर के ही मेडिकल कॉलेज में दिखाने के लिए पहुंच गए। जहां उपचार के साथ-साथ उनकी कोरोना वायरस की जांच भी हुई। बताया गया कि दो दिन पहले ही वह झांसी लौट आए। इसी बीच ग्वालियर की कोविड लैब में हुई जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई, जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई। मंगलवार की रात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। इसी कॉलोनी में उनके बेटी-दामाद व इनके बच्चे भी रहते हैं, उन्हें भी क्वारंटीन किया गया है। इन सभी का सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। बताया गया कि बेटी, दमाद और उनके बच्चों को अभी किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed