फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Retired teacher commits suicide by jumping into Betwa river

Jhansi News: रिटायर्ड शिक्षक ने बेतवा नदी में छलांग लगाकर दी जान

Thu, 13 Jun 2024 04:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Retired teacher commits suicide by jumping into Betwa river
- दो दिन पहले घर से निकले थे, 60 फीट ऊंचे पुल से लगाई छलांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


झांसी। बरुआसागर के नए पुल से रिटायर्ड शिक्षक ने बेतवा नदी में छलांग लगाकर जान दे दी। वह घर से दो दिन से लापता थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह नए पुल पर पहुंचे और करीब 60 फीट ऊंचे पुल से नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद गोताखोरों ने उनको नदी से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। यहां उनकी मौत हो गई। उनके सुसाइड करने की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


सकरार के भिटौरा गांव निवासी रतिराम यादव (82) पुत्र रामदयाल यादव निवाड़ी (मध्य प्रदेश) के गांव उरदौरन में प्राइमरी शिक्षक थे। सोमवार को पेंशन निकालने के लिए निवाड़ी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। परिजनों का कहना है कि उनके पास 50 हजार रुपये भी थे। मोबाइल भी साथ लेकर नहीं गए। देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। रिश्तेदारी में तलाशने पर उनके बारे में कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


घर से लापता रतिराम ने बुधवार सुबह बरुआसागर के नए पुल पर पहुंचकर छलांग लगा दी। सूचना पर वोट क्लब में मौजूद गोताखोरों ने उनको बाहर निकाला। पुलिस रतिराम को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। रतिराम के पास से एक डायरी मिली। शिनाख्त होने पर परिजन भी वहां पहुंच गए। पत्नी उर्मिला की पंद्रह साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। तीनों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरुआसागर थाना प्रभारी दिनेश कुरील के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed