फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Retired railway employee dies after drowning in a pond

Jhansi News: रिटायर्ड रेलकर्मी की तालाब में डूबने से मौत

Sun, 07 Sep 2025 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Retired railway employee dies after drowning in a pond
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। प्रेमनगर के गोकुल पुरी निवासी रिटायर्ड रेल कर्मचारी शिवचरण वर्मा (75) की पाली गांव के पास स्थित तालाब में डूब जाने से मौत हो गई।
परिजनों का कहना है कि शिव चरण शराब पीने के आदी थे। उनको गले का कैंसर था। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे वह घर से अकेले निकले थे। यहां से वह पाली गांव पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यहां तालाब के पास भी बैठकर शिवचरण शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद वह तालाब में नहाने चले गए। इसी दौरान उनका पांव फिसल गया। वह गहरे पानी में गिर गए। वहां मौजूद पूर्व प्रधान इंदर यादव ने यह देख रक्सा पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में रक्सा पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से शव बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। शिवचरण पत्नी ऊषा वर्मा (65) समेत पुत्र रवि (38), जगमोहन (36) एवं मनीष के साथ रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed