{"_id":"5fd3c6938ebc3e3d51733777","slug":"retired-fouji-fire-to-police-man-jhansi-news-jhs1832551192","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फौजी ने पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग, सिपाहियों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड फौजी ने पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग, सिपाहियों ने भागकर बचाई जान
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी ने पुलिस टीम पर बरसाई गोलियां की खबर में ....... रिटायर्ड फौजी पकडने के लिए कॉम्बिंग कर?
Link Copied
झांसी। शुक्रवार की रात को घर वालों की शिकायत पर रिटायर्ड फौजी को समझाने पहुंची पुलिस टीम की जान पर बन आई। पुलिस को देख गुस्से में आए फौजी ने दोनाली लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। पुलिस जीप में गोलियां लगते ही पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे निकले। हालात ऐसे बने कि कुछ ही देर में यहां कई थानों का फोर्स पहुंच गया। फौजी बंदूक के साथ फरार हो गया है। उसकी तलाश में कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
प्रेमनगर क्षेत्र स्थित हंसारी के ग्वालटोली मोहल्ले में रहने वाले रिटायर्ड फौजी श्याम सुुंदर का अपने परिवार के सदस्यों से किसी बात पर विवाद हो गया। जब विवाद बढ़ा तो पुत्र आशीष ने इसकी जानकारी हंसारी चौकी प्रभारी शिववीर राजावत को फोन करके दी। खबर मिलते ही पीआरवी व चीता पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घर के बाहर पुलिस की गाड़ी देख फौजी ने आपा खो दिया और अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से पुलिस जीप पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से जीप का अगला शीशा टूट गया। पुलिस वाले भी जान बचाकर यहां से भाग निकले। सूचना पाकर कई थानों का फोर्स पहुंच गया। इसी बीच फौजी भी अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर भागने लगा जब पुलिस वाले पीछे दौड़े तो उसने फायर कर दिए। गोलियां चलाते हुए वह फरार हो गया। हालांकि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन मुहल्ले में भारी दहशत रही। खबर पाकर एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी और सीओ सदर हिमांशु गौरव मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।