{"_id":"5fd516a48ebc3e40a443a4a3","slug":"retired-fouji-arrest-after-8-hours-jhansi-news-jhs1833365173","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे बाद पुलिस की गिरफ्त में आया रिटायर्ड फौजी, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे बाद पुलिस की गिरफ्त में आया रिटायर्ड फौजी, जेल भेजा
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार रात हंसारी में पुलिस टीम पर फायरिंग कर फरार हुए रिटायर्ड फौजी को आठ घंटे बाद पुलिस ने दबोच लिया। घटना के बाद वह पुलिस से बचने के लिए हंसारी डिपो के पास एक प्लॉट में जाकर छिप गया था। पुलिस ने उसके पास से लाइसेंसी बंदूक व छह कारतूस बरामद किए हैं।
प्रेमनगर थाना इलाके के हंसारी कसबे में स्थित ग्वालटोली मोहल्ले में शुक्रवार रात रिटायर्ड फौजी श्याम सुुंदर का परिवार के सदस्यों से विवाद होने की सूचना पर शाम 6.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची थी। घर पहुंची पुलिस टीम को देखते ही रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई थी। घटना के बाद कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया था। रात में ही एसओजी, सर्विलांस, प्रेमनगर, नवाबाद व कोतवाली के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। कांबिंग के दौरान रात करीब 2.30 बजे पुलिस ने हंसारी डिपो के पास एक प्लाट से उसे पकड़ लिया।
आरोपी से पूछताछ पर पता चला कि अधिक शराब के नशे में वह घर पहुंचकर पुत्र आशीष से रुपये मांगने लगा। जिसके न देने पर परिजनों से विवाद होने लगा था। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर उसने गुस्से में पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। कार्रवाई के दौरान एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, सीओ सदर हिमांशु गौरव, एसओजी प्रभारी आशीष मिश्रा, प्रेमनगर प्रभारी निगवेंद्र प्रताप सिंह, सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
नौ साल पहले हुए थे रिटायर्ड
पुलिस के मुताबिक आरोपी 29 नवंबर 2011 को फौज से रिटायर्ड हुआ । इसके बाद चार साल सीआरपीएफ में तैनाती के दौरान नक्सलवाद क्षेत्र में पोस्टिंग रही। यहां से भी रिटायर्ड होेने के बाद वह गुजरात की एक कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर थे। लॉकडाउन लगने के बाद मार्च में वह घर आए थे, इसके बाद वापस गुजरात नहीं गए। बताया गया है कि वह शराब का आदी है। इसी बात को लेकर घर में रोज विवाद होता है।