फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Result of more than 14 thousand students of Bundelkhand stuck

बुंदेलखंड के 14 हजार से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट फंसा

Sat, 09 Jul 2022 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Result of more than 14 thousand students of Bundelkhand stuck
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले 14,400 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट फंस गया है। इनके परीक्षा परिणाम में पीएमडब्ल्यू (प्रीवियस मार्क्स वांटेड) लिखकर आ रहा है। ये वो विद्यार्थी हैं, जिन्होंने कोरोना काल में प्रमोट होने के बाद अगली कक्षा की परीक्षा पास नहीं की या फिर किसी पेपर में बैक आ गई। इस साल परीक्षा पास करने के बाद बीयू ने मैनुअल नंबर चढ़ाने के लिए छह सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना काल में वर्ष 2020 में स्नातक प्रथम और द्वितीय तथा परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया था। इन विद्यार्थियों की वर्ष 2021 में परीक्षा कराई गई। इसी परीक्षा के आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रमोट की गई क्लास में नंबर दिए जाने थे। मगर कई छात्र-छात्राएं फेल हो गए या फिर उनकी बैक लग गई। कुछ ऐसे भी छात्र हैं, जिन्होंने प्रैक्टिकल नहीं दिया। बताया गया कि 2020 में प्रथम वर्ष में प्रमोट हुए छात्रों की 2021 में द्वितीय वर्ष की परीक्षा में फेल होने या बैक आने पर इस साल तृतीय वर्ष की रेगुलर और द्वितीय वर्ष की भूतपूर्व छात्र मानते हुए परीक्षा कराई गई। जबकि, द्वितीय वर्ष के प्रमोट छात्रों की पिछले साल तृतीय वर्ष की परीक्षा में फेल होने या बैक लगने पर इस बार परीक्षा हुई। परीक्षा में पास होने के बाद अब एमए, एमकॉम, बीकॉम के करीब 4400 और बीए, बीएससी के लगभग 10,000 छात्र-छात्राओं के रिजल्ट में पीएमडब्ल्यू लिखकर आ रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राएं परेशान हैं। हालांकि, बीयू ने चार्ट में मैनुअल नंबर चढ़ाने के लिए कमेटी बना दी है। हर कर्मचारी को रोज सौ-सौ एंट्री पोस्टिंग करने के निर्देश दिए हैं। एक शिक्षक की जांच के लिए ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

ये बोले छात्रनेता
.......................
कुलपति को ज्ञापन देकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। मांग की है कि छात्रों की मार्क्सशीट से पीएमडब्ल्यू की जगह रिजल्ट घोषित करवाया जाए। - स्वदेश यादव, प्रदेश सचिव, प्रसपा लोहिया वाहिनी यूथ ब्रिगेड।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के रिजल्ट में पीएमडब्ल्यू लिखा होने के प्रकरण में बीयू अधिकारियों से बात की है। साथ ही जल्द रिजल्ट घोषित करने की मांग की है। अधिकारियों ने कमेटी भी गठित की है। - प्रतीक द्विवेदी, इकाई अध्यक्ष एबीवीपी, बीयू।

प्रमोट होने के बाद अगली कक्षा में परीक्षा पास न करने, प्रैक्टिकल छूटने या फिर बैक आने की वजह से 14 हजार छात्रों के रिजल्ट में पीएमडब्ल्यू लिखकर आ रहा है। चूंकि, इस बार छात्रों ने परीक्षा या पेपर पास कर लिया है। ऐसे में छह सदस्यीय कमेटी गठित कर छात्रों के चार्ट में मैनुअल नंबर चढ़ाए जा रहे हैं। जल्द रिजल्ट जारी होने की संभावना है। - राजबहादुर, परीक्षा नियंत्रक, बीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed