फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Resolving the problems of traders is top priority: DM

व्यापारियों की समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

Sat, 01 Aug 2026 02:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 01 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Resolving the problems of traders is top priority: DM
झांसी। कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने उपस्थित समस्त उद्यमियों से कहा कि आपकी समस्याओं का निराकरण ही सभी विभागीय अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद के औद्योगिक विकास से ही बुंदेलखंड क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव है। जिलाधिकारी ने घोषणा की कि सड़कों पर लगने वाले जाम को नियंत्रित करने के लिए वे स्वयं अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरेंगे, जिसे सुनकर उपस्थित उद्यमियों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के लिए मुख्यमंत्री की प्राथमिकता बुंदेलखंड के चहुंमुखी विकास पर केंद्रित है। उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित ''मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना'', ''एक जनपद-एक उत्पाद वित्तीय सहायता योजना'' और ''मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान'' के तहत प्राप्त आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एसपी नगर प्रीति सिंह, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी, एलडीएम योगेश ठाकुर सहित अन्य उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ग्रोथ सेंटर में अतिक्रमण व कई इकाइयां बंद होने की दी जानकारी
जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य तथा विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल ने ग्रोथ सेंटर में अतिक्रमण की समस्या के साथ-साथ कई औद्योगिक इकाइयों के बंद होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी उद्योग सृजन में पूरा सहयोग दें, ताकि मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता यानी बुंदेलखंड क्षेत्र को विकसित करने के सपने को पूरी तरह साकार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed