{"_id":"613d066b8ebc3e7fb70cb3a8","slug":"resolve-to-adopt-uttam-mardav-dharma-jhansi-news-jhs204079526","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यूषण पर्व : उत्तम मार्दव धर्म को धारण करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यूषण पर्व : उत्तम मार्दव धर्म को धारण करने का लिया संकल्प
Mon, 13 Sep 2021 02:04 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:04 PM IST
सार
पर्यूषण पर्व की शुरुआत होते ही महानगर के जैन मंदिरों में श्रावकों का सैलाब उमड़ रहा है। जैन मंदिरों में श्रद्धा और आस्था के संगम में डुबकी लगाने को भक्त लालायित नजर आ रहे हैं। तड़के से ही जैन मंदिरों में पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो जाता है। जोकि देर रात तक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ ही समाप्त होता है।
विज्ञापन
पर्यूषण पर्व
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यूषण पर्व की शुरुआत होते ही महानगर के जैन मंदिरों में पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो जाता है। जोकि देर रात तक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ ही समाप्त होता है। इस दौरान श्रावक-श्राविकाएं संयम को धारण कर आत्म शुद्धि का उपक्रम करते नजर आ रहे हैं। शनिवार को जैन धर्मावलंबियों ने उत्तम मार्दव धर्म का पूजन किया। गांधी रोड स्थित पंचायती मंदिर में आर्यिका विविक्तश्री माताजी ने श्रावकों को उत्तम मार्दव धर्म का महत्व बताया।
पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन मंदिरों में अभिषेक शांतिधारा और पूजन का आयोजन किया गया। आर्यिका विविक्तश्री माताजी ने श्रावकों को बताया कि धन, वैभव, पद, प्रतिष्ठा, जाति, कुल आदि का अभिमान करोगे तो जगत में दुखों से तुम्हें कोई छुटकारा नहीं दिला सकेगा। अपना भला चाहो तो विनम्रता मृदुता धारण करो। मार्दव धर्म मनुष्य को संयम से सरल, सहज और विनम्रता की ओर ले जाता है। साथ ही मान कषाय को समाप्त करने की प्रेरणा देता है।
सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन
मंदिर में शाम को आरती और पंडित बालचंद्र जैन शास्त्री ने प्रवचन दिए। इसके बाद सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दीप प्रज्जवलन पंचायत महामंत्री प्रवीण कुमार जैन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, सुरेंद्र सराफ ने किया। इस मौके पर शैलेंद्र जैन, अशोक जैन, संजय सिंह, निशांत जैन, राजीव जैन, सुकुमाल जैन, विनय बड़कुल, शीला जैन, सरोज जैन, रजनी जैन, ममता जैन, प्रभा, पदम वीरेंद्र चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वहीं नगरा स्थित महावीर दिगंबर जैन पंचायती चौबीसी मंदिर में सुबह अभिषेक, शांतिधारा के बाद सामूहिक पूजन का आयोजन किया गया। वहीं शाम को आरती के बाद धार्मिक पासिंग गेम प्रतियोगिता हुई। जिसमें शिल्पी जैन प्रथम, प्रमिला जैन द्वितीय और उर्मिला जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर ज्ञानचंद जैन, विमल जैन, देवेंद्र जैन, अशोक जैन, राजेंद्र जैन, आशीष जैन मौजूद रहे। वहीं करगुवां स्थित चंद्रोदय तीर्थ पर अभिषेक और शांतिधारा की गई। इस मौके पर सौरभ जैन सर्वज्ञ, वरुण जैन, सजल जैन, मयंक जैन, अविनाश मड़वैया ने शांतिधारा की। इसके अलावा महानगर के सीपरी बाजार, दीनदयाल नगर, गुदरी, सदर बाजार जैन मंदिर में भी भगवान का अभिषेक और शांतिधारा के साथ उत्तम मार्दव धर्म की पूजा की गई।
आज उत्तम आर्जव धर्म की आराधना
पर्यूषण पर्व के तीसरे दिन श्रावक-श्राविकाएं उत्तम आर्जव धर्म की आराधना करेंगे। इस मौके पर महानगर के पंचायती बड़ा जैन मंदिर में आर्यिका विविक्तश्री माताजी के प्रवचन होंगे।

धार्मिक पासिंग गेम प्रतियोगिता