फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Report filed against driver on charges of culpable homicide

Jhansi News: गैर इरादतन हत्या के आरोप में वाहन चालक के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

Sat, 18 May 2024 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Report filed against driver on charges of culpable homicide
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बड़ागांव थाना के पारीछा पुल के ऊपर 10 मई की रात हुए दर्दनाक हादसे में दुल्हा समेत चार परिजनों की कार के अंदर जलकर मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने दुल्हा के पिता की तहरीर पर अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एरच के विलाटी करके गांव निवासी संतोष ने पुलिस को बताया कि उसके छोटे बेटे आकाश की बरात 10 मई की रात बड़ागांव के छपरा गांव जा रही थी। कार में दुल्हा आकाश समेत उसका बड़ा भाई आशीष, उसका चार साल का पोता मयंक, रवि, रमेश एवं कार चालक जयकरन सवार थे। आधी रात को चिरगांव की ओर से आ रहे डीसीएम चालक ने पीछे से कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से आकाश, आशीष, मयंक और जयकरन की कार के अंदर जलकर मौत हो गई। कार के अंदर करीब 1.25 लाख रुपये नकद समेत 2.50 लाख के जेवर भी जलकर नष्ट हो गए। पिता संतोष की तहरीर पर पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत आईपीसी की धारा 279, 337, 338 एवं 427 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी बड़ागांव सुरेंद्र सिंह के मुताबिक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed