फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Report alleges teacher negligence: Children injured after handwashing in a composite school

झांसी: रिपोर्ट में शिक्षकों की लापरवाही...कंपोजिट विद्यालय में हैंडवाश टूटने से बच्चों के चोटिल होने का मामला

Sat, 08 Nov 2025 10:11 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 08 Nov 2025 10:11 AM IST
सार

गुरसराय ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय डोंडिया में मल्टीपल हैंडवाश टूटकर गिरने से बच्चों के चोटिल होने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया बच्चों को लाने वाले शिक्षकों की लापरवाही का उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन
Report alleges teacher negligence: Children injured after handwashing in a composite school
मल्टीपल हैंडवाश जिसके टूटने से बच्चे हुए थे घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरसराय ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय डोंडिया में मल्टीपल हैंडवाश टूटकर गिरने से बच्चों के चोटिल होने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया बच्चों को लाने वाले शिक्षकों की लापरवाही का उल्लेख किया गया है। बीएसए ने भी इस मामले में डीएम को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन


ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान कंपोजिट विद्यालय डोंडिया में छह नवंबर को खो-खो प्रतियोगिता चल रही थी। प्रतियोगिता के दौरान बच्चे दीवार से सटकर बने मल्टीपल हैंडवॉश के ऊपर चढ़कर प्रतियोगिता देखने लगे। उनको देखकर 20-25 बच्चे और उसी मल्टीपल हैंडवॉश पर चढ़ गए। कुछ और बच्चे हैंडवॉश में पानी निकासी के लिए बनी नाली की पट्टी और नल की टोंटियां पकड़कर उस पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। अत्यधिक वजन से हैंडवॉश में पानी निकासी के लिए बनी नाली की पट्टी टूट गई। उसी के साथ उस पट्टी के ऊपर दीवार का हिस्सा टूट गया। इस घटना से कुछ बच्चे चोटिल हो गए।
विज्ञापन


गुरसराय ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को भेजी रिपोर्ट में इसका उल्लेख करते हुए बताया कि जो शिक्षक बच्चों को लाए थे, उनकी लापरवाही स्पष्ट होती है। पूरे समय बच्चों पर उचित निगरानी नहीं रखी गई। इस कारण ये घटना हुई। उन्होंने कार्रवाई की संस्तुति की है। बीएसए विपुल शिव सागर का कहना है कि जिला समन्वयक निर्माण की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed