फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   repaire the ventilator

खराब 10 वेंटीलेटर जल्द कराए जाएं दुरुस्त- मंडलायुक्त

Thu, 06 May 2021 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
repaire the ventilator
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 70 वेंटिलेटर में 10 वेंटीलेटर अभी भी खराब हैं। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताते हुए इनको जल्द दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एनएस सिंह ने बताया कि 70 वेंटीलेटर में 25 वेंटीलेटर खराब पड़े थे। इनमें से 15 इंजीनियरों ने ठीक कर दिए। शेष 10 बचे हैं। उन्होंने बताया ललितपुर से 10 वेंटीलेटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया वेंटिलेटर पर जाने के बाद मरीजों के बचने की संभावना कम हो जाती है। मंडलायुक्त ने मेडिकल कॉलेज में स्थापित आरटापीसीआर की रिपोर्ट में समय लगने पर सवाल उठाए। डॉ. नमिता ने बताया आरटी पीसीआर मशीन की क्षमता 3000 टेस्ट की है लेकिन, 3400 का परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया जल्द ही 5 आरटी पीसीआर मशीन आरंभ हो जाएगी। उन्होंने बताया कि झांसी, ललितपुर के साथ महोबा से भी सैंपल प्राप्त हो रहे हैं। मंडलायुक्त ने आइसोलेशन मरीजों के विषय में निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, नोडल डॉ. नमिता समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed