{"_id":"592341f84f1c1b5d1e5361ed","slug":"remove-inlegle-captre-at-the-exhibition-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी मैदान में आशियाने उजाड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी मैदान में आशियाने उजाड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की रात प्रदर्शनी मैदान में तंबुओं में जीवन बिता रहे करीब दो दर्जन से ज्यादा परिवारों को अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने खदेड़ दिया। रात में हुई कार्रवाई के बाद अपने सामान को बटोर कर छोटे छोटे बच्चों के साथ इन परिवारों को फुटपाथ पर रात गुजारनी पड़ी।
इलाइट सीपरी बाजार रोड पर स्थित प्रदर्शनी मैदान में दो दर्जन से ज्यादा गरीब तबके लोग लगभग एक दशक से निवास कर रहे थे। यह लोग झाडू, गुब्बारे आदि बेचकर अपने परिवार का गुजर बसर करते हैं। इन परिवारों के पास किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं पहुंचा और जिंदगी से जद्दोजहद कर यह अपना परिवार पालते रहे। शनिवार रात को पुलिस कर्मी प्रदर्शनी मैदान पहुंचे और यहां पर रह रहे लोगों को भगाना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने तंबुओं को भी नुकसान पहुंचाया। पीड़ित अंजू ने बताया कि हम लोगों को शुक्रवार व शनिवार रात को प्रदर्शनी मैदान से भगाया गया है। हम लोग शंाति पूर्ण तरीके से यहां पर वर्षों से रह रहे थे, न जाने प्रशासन ने क्यों ऐसी कार्रवाई की। तारा ने बताया कि प्रशासन ने हमें सड़क पर ला दिया, कम से कम हमें कोई सहूलियत तो दी जाती।