फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Remove animal marcket came nagar nigam team with bad behaviour

पशु बाजार हटाने पहुंची नगर निगम की टीम से अभद्रता

Wed, 23 Dec 2020 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Remove animal marcket came nagar nigam team with bad behaviour
झांसी। महानगर की रिसाला चुंगी पर अवैध रूप से लग रहे पशु बाजार को हटाने पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी और नगर निगम की टीम से व्यापारियों ने अभद्रता कर दी। इस दौरान व्यापारियों ने टीम के सदस्यों पर आरोप लगाए और जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख नगर निगम की टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, क्षेत्रीय पार्षद किशोरी प्रसाद रायकवार ने पिछले दिनों महापौर और नगर आयुक्त से शिकायत की थी कि रिसाला चुंगी के पास अवैध रूप से पशु बाजार लगाया जा रहा है। जिसके चलते गंदगी फैलती है और सड़क पर जाम लगता है। साथ ही, नगर निगम की आय प्रभावित हो रही है। मामले में मंगलवार को पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके निरंजन के नेतृत्व में प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा। टीम ने पशु बाजार हटाने की कार्रवाई शुरू करने के साथ पशुओं को जब्त किया, तो व्यापारी एकजुट होकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

व्यापारियों ने पशु चिकित्सा अधिकारी और टीम को घेरकर हमले का प्रयास किया। इस दौरान हंगामा बढ़ता देख टीम वापस लौटने लगी, तो व्यापारियों ने अधिकारी की कार के आगे लेटकर प्रदर्शन किया। हंगामे के दौरान पूरी सड़क जाम हो गई। इसके बाद टीम को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा। मामले में पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अवैध रूप से पशु बाजार लगाने की जानकारी पर कार्रवाई करने के लिए टीम गई थी। इस दौरान व्यापारियों ने अभद्रता की। जिसे लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed