फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   remdesivir injection syndicate

इंजेक्शन सिंडीकेट के करीब पहुंची पुलिस

Sat, 08 May 2021 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
remdesivir injection syndicate
झांसी। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले गिरोह की धरपकड़ के बावजूद इसकी कालाबाजारी अभी तक नहीं थमी है। मेडिकल के आसपास इंजेक्शन सिंडीकेट अभी भी हावी है। ऊंची कीमत पर यह इंजेक्शन मजबूर लोगों को बेचा जा रहा है हालांकि एसओजी टीम ने मेडिकल के पास केमिस्ट की दुकान में काम करने वाले तीन युवकों को उठाया है। उनसे पूछताछ में सिंडीकेट का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

एक मई को एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झांसी में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था। उनसे पूछताछ में बड़े खेल का खुलासा हुआ था। पुलिस को मालूम चला था कि कई चिकित्सक एवं दवाईयों के स्टाकिस्ट इस इंजेक्शन की कालाबाजारी में शामिल हैं। इनके तार पूरे बुंदेलखंड में फैले हैं। खुद डॉक्टर मरीजों को मुंहमांगी कीमत में यह इंजेक्शन बेच रहे हैं। नर्सिंग होम संचालक एवं डॉक्टरों को सिंडीकेट के माध्यम से लखनऊ, कानपुर, ग्वालियर से इंजेक्शन भेजे जा रहे हैं। इनकी पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीन युवक उठाए गए हैं लेकिन, अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed