UP: सेंट मैरी स्कूल में लगे धार्मिक नारे! दो छात्र समेत एक छात्रा निलंबित; एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया। उधर, मामले के तूल पकड़ने के बाद स्कूल प्रबंधन ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया।
विस्तार
यूपी के झांसी स्थित मऊरानीपुर के सेंट मैरी सेकेंडरी स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान धार्मिक नारे लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता स्कूल गेट पहुंच गए। यहां पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। एबीवीपी कार्यकर्ताओं और स्कूल के गार्ड्स के बीच तीखी नोक झोंक हुई। हंगामा होने की सूचना पर मऊरानीपुर पुलिस भी मौके पहुंच गई।
पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को वहां से हटाया। उधर, मामले के तूल पकड़ने के बाद स्कूल प्रबंधन ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया। स्कूल प्रबंधन ने प्रार्थना सभा के दौरान ऐसी किसी भी नारेबाजी की घटना से इनकार किया है।
स्कूल प्रबंधन का कहना है उसने धार्मिक नारे के आधार पर किसी छात्र को निष्कासित नहीं किया। बता दें शुक्रवार को सेंट मैरी स्कूल में धार्मिक नारे लगाए जाने का मामला सामने आया था। स्कूल प्रबंधन ने दो छात्र समेत एक छात्रा को निलंबित कर दिया था।
शनिवार को इस मामले में तूल पकड़ लिया। तमाम एबीवीपी के कार्यकर्ता स्कूल गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। हंगामा की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में अभिभावक भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह किसी तरह मामले को संभाल। इंस्पेक्टर जेपी पाल का कहना है स्कूल प्रबंधन ने धार्मिक नारे लगाए जाने जैसी घटना से इनकार किया है।