फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Religion: Special coincidence of 13 full moons in 2026

Religion: 2026 में पड़ रही हैं 13 पूर्णिमा, विक्रम संवत 2083 में अधिमास होने से बन रहा विशेष संयोग

Mon, 08 Dec 2025 06:59 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 08 Dec 2025 06:59 PM IST
सार

आमतौर पर हर साल 12 पूर्णिमा होती है लेकिन विक्रम संवत में जब अधिमास पड़ता है, उस वर्ष 13 पूर्णिमा का विशेष संयोग बनता है। वर्ष 2018, 2021, 2023 में यह संयोग बन चुका है।

विज्ञापन
Religion: Special coincidence of 13 full moons in 2026
भगवान विष्णु - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

इस बार नववर्ष 2026 में 13 पूर्णिमा पड़ेगी। यह विशेष संयोग विक्रम संवत 2083 में अधिमास होने से बन रहा है। श्रद्धालु चंद्रमा की पूजा कर सुख समृद्धि की कामनाएं करेंगे। धार्मिक एवं ज्योतिष शास्त्र में पूर्णिमा को बेहद शुभ माना जाता है। व्रत, पूजा पाठ, ध्यान, दान, सत्संग एवं धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं।
विज्ञापन


इन तिथियों को है पूर्णिमा
आमतौर पर हर साल 12 पूर्णिमा होती है लेकिन विक्रम संवत में जब अधिमास पड़ता है, उस वर्ष 13 पूर्णिमा का विशेष संयोग बनता है। वर्ष 2018, 2021, 2023 में यह संयोग बन चुका है। ज्योतिषविद् हरिओम थापक के अनुसार विक्रम संवत 2083 में ज्येष्ठ अधिकमास होने से एक अतिरिक्त पूर्णिमा होगी। ऐसे में वर्ष 2026 में 13 पूर्णिमा पड़ रही है। उनके अनुसार, तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा, एक फरवरी को माघ पूर्णिमा, दो मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा, दो अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा, एक मई को वैशाख पूर्णिमा, 31 मई को प्रथम ज्येष्ठ पूर्णिमा, 29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा, 29 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा, 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा, 26 सितंबर को भादो की पूर्णिमा, 25 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा, 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा, 23 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा होगी।
विज्ञापन


ज्योतिषविद् रजनी दीक्षित के अनुसार, पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु एवं चंद्रमा की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed